शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:1507 किसानों को मिली 200 मीट्रिक टन डीएपी – 1,507 Farmers Received 200 Metric Tonnes Of Dap

November 7, 2026


चित्रकूट। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद समितियों एवं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम से उर्वरक वितरण का कार्य फिर शुरू कर दिया गया है।

पहले दिन 1507 किसानों को करीब 200 मीट्रिक टन डीएपी वितरित की गई। रबी फसलों की बोआई को देखते हुए किसानों को खाद वितरण शुरु कराया गया है। सभी की सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों से कुल 1507 किसानों को लगभग 200 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक वितरित किया।

वितरण के बाद भी 1293 मीट्रिक टन डीएपी केंद्रों में मौजूद है। इसके अलावा सहकारी समितियों में यूरिया तथा एनपीके भी है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, खतौनी तथा अन्य निर्धारित अभिलेख साथ लेकर नजदीकी समिति या बिक्री केंद्र पर पहुंचें। किसान जरूरत के हिसाब से ही खाद लें। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X