ATM Fraud Alert: आज के समय में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम डिजिटल हो गए हैं। पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बिल जमा करने तक की सुविधा घर बैठे मिल जाती है। वहीं, बैंक खाते से कैश निकालने के लिए भी अब बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय एटीएम जाकर पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन एटीएम से पैसे निकालने की यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही सावधानी बरतना भी जरूरी है।
वहीं, एटीएम से जुड़े फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं। जालसाज अलग-अलग तरीकों से लोगों के कार्ड की जानकारी और एटीएम पिन हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बैंक खाते में जमा रकम को खतरे में डाल सकती है। इसलिए अगर आप दिवाली के लिए एटीएम से कैश निकाल रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
इस दिवाली एटीएम से पैसे निकालते समय न कौन सी गलतियां न करें?
कार्ड स्लॉट चेक किए बिना न लगाएं कार्ड
- एटीएम से पैसे निकालने से पहले मशीन को अच्छी तरह देखना जरूरी है
- दरअसल, जालसाज कई बार कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं
- यह डिवाइस आपके कार्ड की जानकारी स्कैन कर सकती है
- इसलिए कार्ड मशीन में लगाने से पहले स्लॉट को ध्यान से देखें
- अगर कुछ संदिग्ध दिखे, तो ऐसी स्थिति में बैंक या पुलिस को इसकी जानकारी दें और इसका इसका करने से बचें
पिन डालते समय न करें लापरवाही
- एटीएम से पैसे निकालते समय सबसे जरूरी चीज आपका पिन होता है
- अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपका पिन पता चल जाता है, तो ये आपके लिए दिक्कत कर सकता है
- इसलिए एटीएम की स्क्रीन पर पिन दर्ज करते समय एक हाथ से कीपैड को जरूर ढक लें
- इससे पीछे खड़ा कोई व्यक्ति या आसपास मौजूद कैमरा आपका पिन आसानी से नहीं देख पाएगा
अनजान लोगों की मदद लेने से बचें
- कई बार लोगों को एटीएम इस्तेमाल करने में परेशानी होती है
- ऐसे में वे मशीन के आसपास मौजूद अनजान लोगों से मदद मांग लेते हैं
- पर ऐसा कभी न करें, वरना ये जोखिम भरा हो सकता है
- अगर आपको एटीएम चलाना नहीं आता, तो परिवार के उस सदस्य की मदद लें जिसे इसकी जानकारी हो