Ambala News:एनआरआई के घर पर नौ राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार – Nine Rounds Of Firing At Nri’s House, Family Narrowly Escapes
– डिफेंस कॉलोनी में बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
– खिड़कियों के शीशे तोड़ अंदर भी पहुंची गोली, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-ए डिफेंस कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 3 बजे दो बदमाशों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां खिड़की के शीशे तोड़ते हुए कमरे की दीवार में जा घुसीं। इस फायरिंग में घर में सो रही बुजुर्ग महिला, उसकी बहू और 4 साल का पोता बाल-बाल बच गए। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को मौके पर 9 खोल मिले हैं।
महिला राजिन्द्र कौर ने बताया कि रात करीब 3 बजे उन्हें बाहर पटाखों की जैसी तेज आवाज सुनाई दी। जब उनकी बहू मिलनप्रीत ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तो देखा कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने जेब से पिस्टल निकालकर सीधे गेट पर फायरिंग की और मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की अलग-अलग गंभीर श्रेणियों की धारा 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मौके पर मिले 9 खोल, वारदात के कारणों की जांच शुरू
डिफेंस कॉलोनी में गोली चलने की वारदात के बाद पंजोखरा पुलिस सहित सीआईए की टीमों ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के 9 खोल बरामद किए हैं। इस वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। कुछ गोलियां घर की बाहरी दीवार पर लगीं हैं। एक गोली का निशान घर के अंदर कमरे में भी है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस अब इस वारदात के कारणों की जांच में जुट गई है।
दो साल पहले बड़े बेटे को किया था बेदखल, जेल भी जा चुका
पुलिस को दी शिकायत में राजिन्द्र कौर ने बताया कि उनका बड़ा लड़का मंदीप उर्फ लवी (अविवाहित) एक आपराधिक मामले में दो साल जेल में रह चुका है, जिसे उन्होंने 2 साल पहले जायदाद से बेदखल कर दिया था। तब से वह घर नहीं आया है। छोटा बेटा गुरप्रीत साल 2016 से पुर्तगाल में नौकरी करता है। घर पर वह अपनी बहू मिलनप्रीत और 4 साल के पोते के साथ रहती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पंजोखरा थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम (फॉरेंसिक) टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार हमलावरों की पहचान व तलाश की जा रही है।
– जय सिंह, प्रभारी, पंजोखरा साहिब थाना

अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर खड़े होकर दोनों बाइक सवार गोलियां चलाते हुए। संवा

अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर खड़े होकर दोनों बाइक सवार गोलियां चलाते हुए। संवा

अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर खड़े होकर दोनों बाइक सवार गोलियां चलाते हुए। संवा
