शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Siddharthnagar News:बिगड़ी हवा, सांस के मरीजों की बढ़ी तकलीफग – Siddharthnagar News: Air Quality Deteriorates Ahead Of Diwali
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:बिगड़ी हवा, सांस के मरीजों की बढ़ी तकलीफग – Siddharthnagar News: Air Quality Deteriorates Ahead Of Diwali

November 8, 2026


Siddharthnagar News: Air quality deteriorates ahead of Diwali

एक्यूआई स्तर बढ़ने से शहर में स्थित ओवर ब्रिज के पास छाया रहा धुंध। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर। दिवाली से पहले ही जिले की हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 पर पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 24 घंटे में सांस की तकलीफ वाले 10 से 12 मरीज पहुंचे।

नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ कोहरे का असर भी दिखने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में नरमी आई है। शनिवार सुबह शहर के बस्ती-ककरहवा मार्ग स्थित ओवरब्रिज और अशोक मार्ग पर कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 10 बजे तक धुंध जैसे हालात बने रहे।

नगर के अलावा तहसील मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह कोहरा दिखाई दिया। इस दौरान सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में नमी और कोहरे के कारण धूल और धुएं के कण लंबे समय तक वातावरण में बने रहते हैं। निर्माण स्थलों और सड़कों से उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ाने में भूमिका निभाती है। इसका सीधा असर सांस के मरीजों पर पड़ता है। एक्यूआई का स्तर 184 तक पहुंचना बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा रोगियों के लिए चिंता का विषय है। ा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X