शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा का पहरा, बाजारों में मुस्तैद पुलिस – Amidst The Festive Cheer, A Security Vigil Is In Place, With Police Deployed Across The Markets

November 8, 2026


कोसली। दिवाली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और रौनक के बीच कोसली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात नजर आए। पुलिस ने जहां यातायात व्यवस्था संभाली, वहीं खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की मदद भी की। पुलिस की सक्रियता से आमजन को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बाजारों में पैदल गश्त, प्रमुख मार्गों पर निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दिन और रात लगातार चेकिंग व गश्त के माध्यम से कानून व्यवस्था पर नजर रखी गई, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

इस दौरान पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के साथ लोगों को रास्ता बताते और जरूरतमंदों की मदद करते भी नजर आए। डीएसपी विद्यानांद ने कहा कि आमजन को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम रखना भी है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X