Kannauj News:महाराष्ट्र में हत्या कर शव जलाने वाला शातिर गिरफ्तार – A Vicious Murderer Who Burnt The Body Was Arrested In Maharashtra
ठठिया (कन्नौज)। महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को आग के हवाले करने वाले वांछित को पुलिस ने दबोच लिया। महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ठठिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपी के परिजन ने पुलिस पर देर रात घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ठठिया पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।
कस्बा खेड़ा निवासी पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे अचानक दो गाड़ियों से लगभग 12 से अधिक लोग घर पहुंचे। सभी लोग सादे कपड़ों में थे और आते ही उन्होंने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद वे जबरन घर के अंदर घुस आए और उनके वृद्ध माता-पिता को कब्जे में ले लिया। परिजन ने जब विरोध किया और आने का कारण पूछा, तो उन्होंने खुद को महाराष्ट्र पुलिस बताते हुए रविशंकर के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परिजन के साथ मारपीट की।
