शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:रबूपुरा में धान की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर ले ली जान – Farmer Guarding Paddy Crop Murdered In Rabupura
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:रबूपुरा में धान की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर ले ली जान – Farmer Guarding Paddy Crop Murdered In Rabupura

November 8, 2026


Farmer guarding paddy crop murdered in Rabupura

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोतवाली क्षेत्र में बीती रात खेतों में धान की रखवाली कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रुस्तमपुर गांव के पास स्थित खेतों में हुई। मृतक किसान का नाम इस्माइल है, जो मेहंदीपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि धान चोरी करने आए चोरों ने किसान का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। सुबह करीब 7:00 बजे जब परिजन चाय-नाश्ता लेकर खेतों पर पहुंचे, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X