फिल्म ‘रामायण’ में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। वहीं फिल्म भी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब दीपिका चिखलिया ने भी साई के एक्शन सीन्स पर अपनी राय दी है।
साई के एक्शन सीन्स पर क्या बोलीं दीपिका?
दीपिका ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में बताया कि उन्होंने साई पल्लवी का यह एक्शन सीन इंस्टाग्राम पर देखा है।
अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण याद है। हमारी रामायण में भी ज्यादातर इन्हीं का हिस्सा था। लेकिन मुझे याद नहीं आता कि इनमें कहीं भी इस तरह के सीन दिखाए गए हों। हालांकि, हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं और हर कहानी एक-दूसरे से थोड़ी अलग है। हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से यह हिस्सा लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।’