दिवाली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर रोशनी के रंगों में सराबोर नजर आ रही है। ऐतिहासिक परकोटे से लेकर आधुनिक बाजारों और प्रमुख सड़कों तक हर तरफ सजावट की चमक बिखरी हुई है। कहीं गुलाबी रोशनी पिंक सिटी की खूबसूरती को निखार रही है तो कहीं धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर की भव्य आकृति और रामसेतु की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, एमआई रोड, जौहरी बाजार, बापू बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। इस बार शहर की सजावट में पारंपरिक विरासत और आधुनिक लाइटिंग का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग खरीदारी के साथ जगमगाते बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों के बीच तस्वीरें लेकर दिवाली के इन खास पलों को यादगार बना रहे हैं।
राजस्थान:रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर, दिवाली पर गुलाबी नगरी का बदला अंदाज; देखें तस्वीरें – Jaipur Diwali Decoration Pink City Lighting Ram Mandir Photos
एमआई रोड: गुलाबी रोशनी में चमकी पिंक सिटी
छोटी चौपड़: राम मंदिर और रामसेतु की झांकी बनी आकर्षण
छोटी चौपड़ पर दिवाली की सजावट में धार्मिक आस्था की झलक दिखाई दे रही है। यहां राम मंदिर की भव्य आकृति के साथ रामसेतु की झांकी तैयार की गई है। आकर्षक लाइटिंग के बीच सजी इन आकृतियों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
त्रिपोलिया बाजार: पुरानी इमारतों पर दिखी दिवाली की चमक
त्रिपोलिया बाजार में पारंपरिक स्थापत्य और रंगीन रोशनी का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। पुराने बाजार की इमारतों पर की गई सजावट ने यहां दिवाली का खास माहौल बना दिया है।किशनपोल बाजार में दुकानों और रास्तों पर की गई लाइटिंग ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के बीच सजावट भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
स्टेच्यू सर्किल और अल्बर्ट हॉल पर दिखी रोशनी की छटा
स्टेच्यू सर्किल और अल्बर्ट हॉल पर दिखी रोशनी की छटा दिवाली के लिए स्टेच्यू सर्किल को भी विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं, ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर की गई रोशनी ने इसकी स्थापत्य कला को और आकर्षक बना दिया है। रात के समय जगमगाती इमारत शहर की विरासत और उत्सवी माहौल का खूबसूरत नजारा पेश कर रही है।




