जबलपुर:आरटीआई की द्वितीय अपीलों के निराकरण में देरी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, एक सप्ताह में मांगी जानकारी – State Information Commission To Submit Information On Pending Second Appeals Within One Week

जबलपुर हाईकोर्ट
November 8, 2026

जबलपुर हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर पेश करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने निर्धारित समय सीमा में अपीलों का निराकरण नहीं होने के मामले में सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है।
मामला सतना जिले के रामपुर बघेलान निवासी प्रशांत त्रिपाठी की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने 14 महीने पहले राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत की थी, जिसका अब तक निराकरण नहीं हुआ है। याचिका में कहा गया कि नियमानुसार द्वितीय अपील का निराकरण छह महीने के भीतर किया जाना चाहिए, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अपील का निराकरण नहीं होने से एक्ट का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है।
पढ़ें: 3 हजार 288 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 18 नवंबर को गांधी सागर में होगी कैबिनेट
याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि निर्धारित समय सीमा में अपीलों का निराकरण नहीं होने से पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें आयोग आने-जाने में समय बर्बाद करने के साथ ही आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। समय सीमा में अपीलों का निराकरण नहीं किया जाना एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है।
याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया। एकलपीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता की अपील 14 महीने से लंबित है। इस पर कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों का पूरा ब्यौरा एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
