शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Udhampur News:18 दिन बाद चिनाब किनारे मिला प्रिया देवी का शव, परिजनों को सौंपा – Jammu Kashmir News
उधमपुर

Udhampur News:18 दिन बाद चिनाब किनारे मिला प्रिया देवी का शव, परिजनों को सौंपा – Jammu Kashmir News

November 9, 2026


jammu kashmir news

महिला का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन।
– फोटो : doda news

ठाठरी (डोडा)। बरशल्ला ठाठरी पुल से चिनाब नदी में कूदी 25 वर्षीय प्रिया देवी का शव करीब 18 दिन बाद कराड़ा-प्रेमनगर के समीप चिनाब नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया, जहां से उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार प्रिया देवी पत्नी विजय कुमार निवासी बलवाना तहसील ठाठरी 18 अक्तूबर को बरशाला पुल से दरिया चिनाब में कूद गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया था। महिला की तलाश के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमों की भी मदद ली गई और चिनाब नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। करीब 18 दिनों तक चले तलाश अभियान के दौरान महिला का कोई पता नहीं चल सका। परिजन भी लगातार उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। इस बीच शनिवार सुबह कराड़ा-प्रेम नगर क्षेत्र के समीप चिनाब नदी के किनारे एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव की पहचान लापता प्रिया देवी के रूप में होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X