शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी में एक और अधिक्ता की हत्या:कांग्रेस नेता ने किया भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के रिश्तेदार का मर्डर; कहानी – Kannauj Lawyer Murder: Bjp Mla’s Relative Shot Dead, Accused Identifies Himself As Congress Leader
ब्रेकिंग न्यूज़

November 9, 2026

Kannauj Lawyer Murder: BJP MLA's Relative Shot Dead, Accused Identifies Himself as Congress Leader

Kannauj Lawyer Murder
ग्राफिक्स

विस्तार

कन्नौज में रविवार शाम कोतवाली के पास विधानसभा चुनाव की रंजिश में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार अधिवक्ता को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उनके सहयोगी आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। 

दिवाली के दिन सरेशाम हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुका आरोपी खुद को कांग्रेस का जिला महासचिव बताता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर, पश्चिमी बाईपास निवासी अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी (38) रविवार को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X