शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवरिया:सीएम योगी ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग – Cm Yogi Pays Tribute To Former Mp Shriprakash Mani Tripathi People Gather For Last Respects
देवरिया

देवरिया:सीएम योगी ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग – Cm Yogi Pays Tribute To Former Mp Shriprakash Mani Tripathi People Gather For Last Respects

November 9, 2026


CM Yogi Pays Tribute to Former MP Shriprakash Mani Tripathi People Gather for Last Respects

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी।
ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को उनके गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों, समर्थकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके बाद दोपहर बाद बरहज में सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सांसद के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके छोटे भाई पूर्व डीजीपी विलास मणि त्रिपाठी भाई को याद कर भावुक हो गए। बड़े भाई के निधन से वह काफी व्यथित नजर आए। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बीच भी शोक का माहौल है।

रविवार को दिल्ली में हुआ था निधन

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।

पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। बरहज में सरयू नदी के तट पर होने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं। उनके निधन को जिले के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X