शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:सरकारी काम में देरी की तो अफसर पर लगेगा जुर्माना, हर दिन 250 रुपये; अधिकतम पांच हजार की पेनाल्टी – Delhi Time Bound Public Services Law Officers Fine 2026
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली:सरकारी काम में देरी की तो अफसर पर लगेगा जुर्माना, हर दिन 250 रुपये; अधिकतम पांच हजार की पेनाल्टी – Delhi Time Bound Public Services Law Officers Fine 2026

November 9, 2026


delhi time bound public services law officers fine 2026

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

विस्तार

दिल्ली में सरकारी सेवाओं के लिए नागरिकों को अब अनिश्चितकाल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं को समयबद्ध बनाने और उनमें देरी के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से नया कानून अधिसूचित किया है। ‘दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण का अधिकार) अधिनियम, 2026’ के तहत प्रत्येक सरकारी सेवा के लिए समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित किया जाएगा। तय अवधि में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर प्रतिदिन 250 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X