शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:लखनऊ की कंपनी से 84 लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार – Accused In Rs 84 Lakh Embezzlement From A Lucknow-based Company Arrested

November 9, 2026


राजेसुल्तानपुर। लखनऊ की मेसर्स बिहाइव एल्कोहल से 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने के आरोपी अमित चंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अमित चंद्र राजेसुल्तानपुर के गढ़वल बाजार का निवासी है। वह कंपनी में वेतनभोगी एजेंट के रूप में कार्यरत था। उसे माल प्राप्त करने, बेचने और रुपये वसूल कर खाते में जमा करने का दायित्व सौंपा गया था।

अमित ने बिल डिलीट कर और कूटरचित अभिलेख बनाकर कंपनी का पैसा अपने घरवालों व सहयोगियों के खातों में भेजा। कंपनी के साझेदार विकास जायसवाल ने सितंबर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें 14 नामजद व अन्य अज्ञात शामिल थे। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X