फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में 5 नवंबर यानी दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। दिवाली पर भी इसने शानदार कमाई की। दिवाली के एक दिन बाद यानी अपनी रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार हो गई है।
Ramayana Box Office Collection Ranbir Kapoor Beats Dhurandhar 2 And Pathaan Became Highest Grosser On Day 5 – Entertainment News: Amar Ujala
November 9, 2026

2 of 5
रामायण
पांचवें दिन कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?
- ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- चौथे दिन ‘रामायण’ ने 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
- आज पांचवें दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 107.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- इस तरह से ‘रामायण’ का अब तक का कुल कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये हो गया है।

3 of 5
रामायण
पांचवें दिन ‘रामायण’ ने रचा इतिहास
जब से फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। मगर पांचवें दिन इस फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह फिल्म पांचवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ थी। इसने पांचवें दिन 60 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘पठान’ ने पांचवें दिन 58.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कृति सेनन की दिवाली पोस्ट: बहन नुपुर के साथ ली सेल्फी, पानी पूरी देख नहीं हुआ काबू; सोनाक्षी-करण भी हुए शामिल

4 of 5
रामायण
किस भाषा में कितना हुआ कलेक्शन?
- आज पूरे देश में ‘रामायण’ के 18191 शोज दिखाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है।
- पांचवें दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 68.31 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- कन्नड़ भाषा में 5.78 करोड़, तेलुगु में 4.02 करोड़ और तमिल भाषा में 2.87 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट दो हजार करोड़ रुपये है।
- फिल्म को विदेश में भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
- पांच दिनों में इसने वर्ल्डवाइड लगभग 507.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

5 of 5
‘रामायण’ फिल्म रिव्यू
‘रामायण’ की स्टारकास्ट
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
- इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है।
- फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
