शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खुलने के कुछ घंटों में 20 दिन की सीटें फुल – Seats For 20 Days Were Filled Within Hours Of The Online Booking Portal Opening
अंबाला

Ambala News:ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खुलने के कुछ घंटों में 20 दिन की सीटें फुल – Seats For 20 Days Were Filled Within Hours Of The Online Booking Portal Opening

November 9, 2026


Seats for 20 days were filled within hours of the online booking portal opening.

लाइट से जगमग अंबाला छावनी का शहीदी स्मारक। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी में नवनिर्मित 1857 शहीद स्मारक की बुकिंग शुरू होते ही पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

स्मारक प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोलने के कुछ ही घंटों के भीतर पहले महीने के 30 दिनों में से 20 दिनों की सीटें पूरी तरह भर गईं। यह स्मारक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शौर्य गाथा को संजोए हुए है।

करीब 22 एकड़ क्षेत्र में फैले इस विशाल स्मारक को देखने के लिए देशभर से लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से भी पर्यटक आ रहे हैं। स्मारक को लेकर जनता से अप्रत्याशित और अभूतपूर्व रुझान मिल रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खुलते ही सीटों की तेजी से बुकिंग हुई। पहले महीने के अधिकांश दिन पहले ही बुक हो चुके हैं। यह स्मारक इतिहास प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। स्मारक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने बढ़ते रुझान को देखते हुए व्यवस्थाएं बढ़ाई हैं।

आगामी दिनों के लिए दैनिक दर्शक सीमा को सुचारु किया जा रहा है। टिकट काउंटर प्रबंधन को भी बेहतर बनाया जा रहा है। प्रशासन ने जनता से असुविधा से बचने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X