शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:वाहन से टकराए कार सवार युवक की मौत – Youth In Car Dies After Collision With Another Vehicle

November 9, 2026


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में घायल युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रायपुर निवासी रोहित जायसवाल (36) की शादी वर्ष 2012 में शहर के तहसील वार्ड की रागिनी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे आर्यन (10) और दिव्यांश (5) हैं। रागिनी के अनुसार रोहित रविवार की रात कोईरीपुर रामगंज कार से गए थे।

लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे सदहा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। कार चला रहे रोहित घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घटना की सूचना पट्टी कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी पट्टी ले गई। घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते हुए परिजन भी सीएचसी पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की तहरीर पट्टी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप को दी है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X