शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:मोमबत्ती से मकान में लगी भीषण आग, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं – Massive Fire Breaks Out In A House Due To A Candle; Diwali Celebrations Turn Into Mourning
औरैया

औरैया:मोमबत्ती से मकान में लगी भीषण आग, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं – Massive Fire Breaks Out In A House Due To A Candle; Diwali Celebrations Turn Into Mourning

November 9, 2026


Massive fire breaks out in a house due to a candle; Diwali celebrations turn into mourning

मकान में लगी भीषण आग

दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए जलाई गई मोमबत्ती एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई। मोमबत्ती से मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान धू-धूकर जलने लगा। मकान से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, आग की भयावहता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

औरैया कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में दीपावली की शाम सीपू सिंह राठौर के मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर में जल रही मोमबत्ती से आग की शुरुआत हुई। शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन देखते ही देखते उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

आग इतनी भीषण थी कि मकान में रखा घरेलू सामान इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। मकान में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका था। घटना से गांव में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X