शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

गीता के संदेश को जीवन में अपनाना जरूरी :ज्ञानानंद – It Is Essential To Incorporate The Message Of The Gita Into One’s Life: Gyananand

November 9, 2026


करनाल। सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में दिवाली पर गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें महापौर रेणु बाला गुप्ता ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सहभागिता की।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान मनुष्य को जीवन की हर परिस्थिति में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि गीता को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। उसके उपदेशों को आचरण और व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सकारात्मक सोच और सेवा भावना अपनाने पर जोर दिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X