शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल – Three People, Including Elderly, Injured In Bee Attack

November 10, 2026


टनकपुर (चंपावत)। दिवाली की धूम के बीच क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के अचानक हमलावर होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल स्टाफ के मुताबिक रविवार सुबह 10:37 बजे ज्ञानखेड़ा निवासी धनलाल (62) और बालम (34) मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। दोनों को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए।

वहीं खेतखेड़ा निवासी सिद्धार्थ (65) पुत्र विमल को भी मधुमक्खियों के हमले में घायल होने के बाद पूर्वाह्न 11:50 बजे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटनाओं के बाद क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले को लेकर लोगों में दहशत बनी रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X