शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’वो पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं’, अब प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला – Sp Mp Sp Singh Patel Targets Dhirendra Shastri, Demands Halt To Proposed Katha In Pratapgarh
प्रतापगढ़

यूपी:’वो पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं’, अब प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला – Sp Mp Sp Singh Patel Targets Dhirendra Shastri, Demands Halt To Proposed Katha In Pratapgarh

November 10, 2026


SP MP SP Singh Patel Targets Dhirendra Shastri, Demands Halt to Proposed Katha in Pratapgarh

SP MP SP Singh Patel
ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक घमासान तेज हो गया है। जनसत दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा बेंती में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी कथा रोकने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देते है। वे पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाने काम करते है। 

सांसद का आरोप है कि उन्होंने धर्म को पैसा कमाने का धंधा बना रखा है। कहा कि ऐसे विवादित और समाज में भ्रम फैलाने वाले लोगों से धार्मिक कथा का आयोजन कतई नहीं कराया जाना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X