Ayushman Card: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके लिए गंभीर बीमारी का इलाज करवाना आर्थिक रूप से मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
वहीं, आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद भी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर इस कार्ड से किस अस्पताल में इलाज करवाया जा सकता है? क्या उनके शहर के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब घर बैठे ऑनलाइन मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का इलाज मुफ्त?
- आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा दी जाती है
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
- आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- पर ये कार्ड सभी अस्पतालों में नहीं चलता
- बल्कि, जो सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं
- वहां जाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
आपके शहर का कौन सा पंजीकृत अस्पताल है, कैसे चेक करें?
स्टेप 1
- अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा ऐसा अस्पताल है, जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- तो इसके लिए सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in/search पर जाएं
- फिर यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि डालकर सर्च कर सकते हैं