करनाल। भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पर श्री विश्वकर्मा मंदिर पांचाल सभा शिव कॉलोनी ने मंदिर में हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के मिस्त्रियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर विशेष पूजा-अर्चना की। हवन में संयोजक सुशील पांचाल, संरक्षक धर्मपाल पांचाल, प्रधान बलवीर सिंह पांचाल, महासचिव प्रवीण पांचाल काका, कोषाध्यक्ष प्रवीण पांचाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरापाल पांचाल, उपाध्यक्ष प्रवीण डांगी, उपाध्यक्ष पवन पांचाल, प्रबंधक हरिओम पांचाल, मीडिया प्रभारी अनिल पांचाल, सह प्रबंधक सतीश डांगी और प्रचार प्रमुख अमिचंद पांचाल सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं।
उन्होंने विश्व कल्याण, सुख-शांति और परिवारों की खुशहाली की कामना की। हवन के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। मिस्त्रियों ने सुबह अपनी दुकानों और गैराजों की साफ-सफाई की। उन्होंने रोजाना काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों और उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद औजारों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने काम-धंधे में बरकत की कामना की। मिस्त्री अजय और संजय ने बताया कि उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।