शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुरादाबाद:शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी करंट से झुलसा, हालत बिगड़ने पर रेफर – Moradabad: Contract Worker Suffers Electric Burns While Working On A Line During A Shutdown
मुरादाबाद

मुरादाबाद:शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी करंट से झुलसा, हालत बिगड़ने पर रेफर – Moradabad: Contract Worker Suffers Electric Burns While Working On A Line During A Shutdown

November 10, 2026


Moradabad: Contract worker suffers electric burns while working on a line during a shutdown

संविदाकर्मी करंट लगने से झुलसा

विस्तार

आर्य नगर फीडर पर शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी संपत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी तक झुलस गए हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां हालत बिगड़ने पर टीएमयू रेफर कर दिया गया। बताया गया कि संपत पिछले 10 महीने से टैक्सी स्टैंड बिजलीघर पर कार्यरत था। हादसे के समय उसके साथ अमन और अंकित भी मौजूद थे।

लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की वापसी होने से संपत उसकी चपेट में आ गया। एक्सईएन विकास दीप ने हादसे के लिए मझोला के जेई सतवीर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा कि त्योहार तक शटडाउन नहीं लेने के निर्देश जारी कर सभी उपकेंद्रों को पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद शटडाउन लिया गया और इसकी सूचना न तो किसी ग्रुप में दी गई और न ही अधिकारियों को जानकारी दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X