Faridabad News:सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्ष को प्रथम स्थान – Harsh Secures First Place In The General Knowledge Competition
फरीदाबाद। अजरौंदा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 3 से 5वीं कक्षा तक के करीब 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अधिकतर सही जवाबों के साथ हर्ष पहले स्थान पर रहे जबकि सोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई। संवाद
