शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया बंदी छोड़ दिवस – Bandi Chhor Divas Celebrated At Gurdwara Sri Singh Sabha
अंबाला

Ambala News:गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया बंदी छोड़ दिवस – Bandi Chhor Divas Celebrated At Gurdwara Sri Singh Sabha

November 10, 2026


Bandi Chhor Divas celebrated at Gurdwara Sri Singh Sabha

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में कीर्तन करते रागी जत्ये। सभा

नारायणगढ़। कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बंदी छोड़ दिवस व दिवाली का पर्व मनाया गया। विशेष धार्मिक दीवान में हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह और रागी फरिंद्र पाल सिंह ने संगत को शब्द कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया।

रागी फरिंद्र पाल सिंह ने बताया कि छठे पातशाह श्री हरगोबिंद साहिब जी ने इसी दिन ग्वालियर के किले से 52 पहाड़ी राजाओं को मुक्त करवाया था। जब वे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, तो संगत ने खुशी में घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से हर वर्ष इस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अवनीत सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह, गगनदीप उपवेजा, दमनदीप चंडोक, रमनदीप सिंह, दविंदर सिंह, हरबंस सिंह व उत्तम सिंह उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X