शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:राजस्व अभिलेखागार में नकल के नाम पर वसूली का आरोप – Allegations Of Extortion In The Name Of Providing Copies From Revenue Archives

November 10, 2026


बांदा। राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों की नकल देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला योजना समिति के सदस्य कमलेश साहू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।

उनके मुताबिक उन्होंने मौजा बिसंडा बुजुर्ग के गाटा संख्या 3312 से संबंधित चकबंदी आकार पत्र- 41 व 45 तथा नक्शों की नकल के लिए 27 अक्तूबर को आवेदन किया। आरोप हैं कि अभिलेखागार के कर्मचारियों ने सामान्य प्रक्रिया से नकल मिलने में करीब दो महीने लगने की बात कही। इसके बाद 300 रुपये प्रति नकल देने पर दो-तीन दिन में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने चार नकल के लिए 1200 रुपये एक व्यक्ति को दिए। उन्हें आकार पत्र-41 की नकल मिल गई। अब पुष्टिकृत नक्शे के लिए और रुपये मांगे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X