शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:27 साल बाद फर्जी बैनामे का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज – Fraudulent Sale Deed Uncovered After 27 Years; Fir Registered

November 10, 2026


पडरौना (कुशीनगर)। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर छह में जमीन के फर्जी बैनामे का मामला उजागर हुआ है। यह मामला कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नामांतरण से जुड़ा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामकोला वार्ड नंबर छह निवासी संध्या शुक्ला के पति राजेश कुमार शुक्ला की मृत्यु 25 जुलाई 1999 को हुई थी। उस समय उनकी दो बेटियां पांच और छह वर्ष की थीं। पति की मृत्यु के बाद जमीन और मकान संध्या शुक्ला के नाम दर्ज हो गए थे।

वह अपनी बेटियों के साथ मकान में रहकर तथा दुकान का किराया लेकर गुजर-बसर करती हैं। वर्ष 2022 में संध्या शुक्ला अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रही थीं। इसी दौरान अवध बिहारी तुलस्यान ने वर्ष 1995 में पति से जमीन का बैनामा कराने का दावा किया। पीड़िता ने इस दावे पर सवाल उठाया क्योंकि पति ने कभी बैनामे की जानकारी नहीं दी थी। संदेह होने पर उन्होंने अधिवक्ता से दस्तावेज की जांच कराई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X