शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:छत पर प्लास्टर के दौरान करंट से राजमिस्त्री की मौत – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:छत पर प्लास्टर के दौरान करंट से राजमिस्त्री की मौत – Unnao News

November 10, 2026


unnao news

रामू लोधी (फाइल फोटो)

पाटन । पोरई गांव में छत मे प्लास्टर कर रहा राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। उसे पाटन सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बिहार थाना क्षेत्र के सोनीखेड़ा गांव निवासी रामू लोधी (32), पोरई गांव में बिल्लेश्वर लोधी का घर बना रहे थे। मंगलवार की शाम तीन बजे छत पर प्लास्टर करते समय बगल से गुजर रही बिजली की लाइन में प्लास्टर करने वाली एल्यूमीनियम की फंटी तार में छूने से करंट की चपेट में आ गया। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी उर्मिला और अन्य परिजन बेहाल हैं। एक बेटा शिवांक है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X