शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:हादसों में दो ग्रामीणों की मौत, एक घायल – Two Villagers Killed, One Injured In Accidents

November 11, 2026


नानपारा/धरसवां। सड़क हादसों में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

नानपारा के अगैया निवासी रामचंद्र (51) रविवार शाम साइकिल से अपने खेत जा रहे थे। खेत के पास नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को परिजन सीएचसी नानपारा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे लवकुश ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

उधर, रविवार सुबह धरसवां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार अरविंद शुक्ला (21) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त गुल्लू (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों डुहरू गांव के निवासी बताए जाते हैं, बाइक से नगर मुख्यालय आ रहे थे।

गांव के प्रशासक अशोक शुक्ला के अनुसार, अस्पताल ले जाने से पहले ही अरविंद की मौत हो गई। घायल गुल्लू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X