शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:महिला के पैर पर चढ़ाया ऑटो, रिपोर्ट दर्ज – Auto-rickshaw Runs Over Woman’s Foot; Case Registered

November 11, 2026


Auto-rickshaw runs over woman's foot; case registered

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ में ऑटो चालक ने एक महिला के पैर पर ऑटो का पहिया चढ़ा दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ लाइन पार निवासी भोपाल ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब पौने चार बजे पड़ोसी मदनलाल ने उनके घर के सामने ऑटो खड़ा कर दिया। भोपाल की पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी मदनलाल ने भोपाल की पत्नी के पैर पर ऑटो का पहिया चढ़ा दिया। इससे महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X