एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी:टॉयलेट के शीशे पर लिखा था संदेश, टेकऑफ से पहले मचा हड़कंप – Air-india-issues-flight-hijack-threat-kolkata-airport-mumbai-bound-flight

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी
ग्राफिक्स
November 11, 2026

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी
ग्राफिक्स
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
बता जा रहा है कि विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके एक टॉयलेट के शीशे पर लिखा धमकी भरा संदेश देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को अलर्ट कर दिया।
फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले मिला धमकी भरा नोट
यह उड़ान सुबह 10:20 बजे रवाना होने वाली थी। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उड़ान रवाना होने से ठीक पहले विमान के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी।
आइसोलेशन बे में ले जाया गया विमान
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि विमान में कोई खतरा मौजूद न हो।
An Air India flight scheduled to operate from Kolkata to Mumbai was moved to the isolation bay this morning following a threat alert shortly before take-off. Security agencies immediately reached the spot and initiated checks as per standard operating procedures (SOP). The situation is being assessed, and further details are awaited.
— ANI (@ANI) November 11, 2026
धमकी भरा संदेश लिखने वाले की तलाश
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे कौन है। जांच के तहत एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
November 13, 2026
सड़क दुर्घटना ग्राफिक विस्तार असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कहां और कैसे हुआ हादसा? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने […]
November 13, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने की बहस की चुनौती दी। इसके साथ ही दावा किया कि ऐसी बहस के बाद वे प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे। राहुल गांधी ने कहा वे लंबे भाषणों के बजाय आमने-सामने की बहस चाहते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस बहस का फैसला करने के […]
November 13, 2026
अक्षर और पंत – फोटो : IANS विस्तार आईपीएल 2027 सीजन के लिए सभी टीमें कमर कस रही हैं। दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी से पहले ट्रेड विंडो खुला हुआ है। वहीं, नीलामी से पहले सभी टीमों को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को […]
