Sirsa News:बाइक सवार युवक से मिली 6.6 ग्राम हेरोइन – Youth Arrested With Heroine
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 6 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी घनश्याम ढाणी शेरावाली, सिरसा का निवासी है। उसके खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सोमवार को सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त कर रही थी। टीम गांव मिट्टनपुरा की ओर जा रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक सामने से आया। युवक ने पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक बाइक मोड़ी और भागने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
