शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पिथौरागढ़ में हादसा:बाइक से छिटककर सेना के ट्रक की चपेट में आया आठ वर्षीय मासूम, मौत; क्षेत्र में आक्रोश – Eight-year-old Boy Dies After Falls Off His Bike And Is Hit By An Army Truck In Dharchula
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में हादसा:बाइक से छिटककर सेना के ट्रक की चपेट में आया आठ वर्षीय मासूम, मौत; क्षेत्र में आक्रोश – Eight-year-old Boy Dies After Falls Off His Bike And Is Hit By An Army Truck In Dharchula

November 11, 2026


टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे फुलतड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ वर्षीय मासूम ईश्वर सिंह निवासी कालिका की मौत हो गई। धारचूला से कालिका जा रहा बच्चा बाइक से छिटककर सेना के ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है और क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मासूम ईश्वर सिंह अपने ताऊ कविंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर धारचूला से बाल कटवाकर कालिका की ओर जा रहा था। फुलतड़ी के पास अचानक बाइक से छिटककर वह सड़क पर गिर गया और सेना के वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा

थाना प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अंबि राम आर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बदहाल सड़क पर उठ रहे सवाल

हादसे के बाद धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फुलतड़ी के आसपास भी पूर्व में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

पांच साल से चल रहा चौड़ीकरण कार्य

बता दें कि बीआरओ द्वारा विन्यागांव बलुवाकोट से लेकर तवाघाट तक 35 किलोमीटर में सड़क चौड़ीकरण कार्य पिछले पांच वर्षों से चल रहा है, जिसके कारण फुलतड़ी और ग्वालगांव सहित कई जगहों पर सड़क की हालत काफी खस्ताहाल है और जोखिम बना हुआ है।

लोगों की मांग—तत्काल सुधरे सड़क की हालत

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस पहल न होना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब मासूम की मौत के बाद लोगों की मांग है कि सड़क की बदहाल स्थिति को तत्काल सुधारा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X