शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रतापगढ़ :धीरेंद्र कृष्ण की रामकथा के लिए सजने लगा बेंती राजभवन, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद – Benti Raj Bhavan Being Decked Out For Dhirendra Krishna’s Ramkatha; Hundreds Of Thousands Of Devotees Expected
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ :धीरेंद्र कृष्ण की रामकथा के लिए सजने लगा बेंती राजभवन, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद – Benti Raj Bhavan Being Decked Out For Dhirendra Krishna’s Ramkatha; Hundreds Of Thousands Of Devotees Expected

November 11, 2026


Benti Raj Bhavan being decked out for Dhirendra Krishna’s Ramkatha; hundreds of thousands of devotees expected

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
ग्राफिक।

विस्तार

बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली चार दिवसीय रामकथा की तैयारियां तेज हो गई है। 17 नवंबर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के मुखार बिंदु से श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे।

बेंती परेड ग्राउंड पर टेंट लगाने का कार्य किया जा रहा है। मजदूर सुबह से ही टेंट के एंगल से आकार बनाते रहे। 17 से 20 नवंबर तक दोपहर दो से शाम छह बजे तक कथा का आयोजित की जाएगी। 20 नवंबर को सुबह दस से 12 बजे तक दिव्य दरबार सजेगा। कथा के पहले दिन से ही करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ यूपी के लगभग-लगभग सभी जनपदों से श्रद्धालु कथा का रसपान करने बेंती पहुंचे।

प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था कथा स्थल पर की गई है। सुबह से ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी कार्य में जुटे रहे। कथा का आयोजन कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X