शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:ग्रैप-3 की पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, एक्यूआई 232 पहुंचा – No Relief From Pollution Despite Grap-3 Restrictions; Aqi Reaches 232
रेवाड़ी

Rewari News:ग्रैप-3 की पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, एक्यूआई 232 पहुंचा – No Relief From Pollution Despite Grap-3 Restrictions; Aqi Reaches 232

November 11, 2026


No relief from pollution despite GRAP-3 restrictions; AQI reaches 232

प्रदूषण को रोकने के लिए महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क पर जमी धूल पर पानी का छिड़काव करती एंटी-

रेवाड़ी। शहर में ग्रै-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार 200 से 300 के बीच बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रदूषण दूर करने के लिए नगर परिषद ने शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है।

नगर परिषद की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी का छिड़काव करवाया, ताकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जा सके।

बचाव के प्रबंधों के बाद भी प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक बना हुआ है। इससे पहले भी लगातार एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया जा रहा था। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 के तहत कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं। निर्माण कार्यों पर रोक, धूल नियंत्रण के उपाय और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर की आबोहवा में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं और मौसम में बदलाव भी प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

अभी और सतर्कता बरतने की जरूरत

फिजिशियन डॉ. मनीष ने के अनुसार प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। वहीं सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

वर्जन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X