Sultanpur News:हाईवे पर ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत – Auto-rickshaw Collides With Truck On Highway; Driver Dies

हलियापुर के जमालपुर गांव में रोते- बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
November 11, 2026

हलियापुर के जमालपुर गांव में रोते- बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
बल्दीराय। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हलियापुर कस्बे के पास बुधवार तड़के ट्रक से टकराकर एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ऑटो चालक जमालपुर निवासी अमर बहादुर मिश्र (45) की मौत हो गई। वहीं, ऑटो पर उनके साथ मौजूद गांव के ही फूलचंद्र (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हलियापुर कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्घटना बुधवार भोर पांच बजे हुई। जमालपुर गांव स्थित अपने घर से अमर बहादुर मिश्र ऑटो लेकर अयोध्या के कुमारगंज स्थित सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। साथ में गांव के फूलचंद्र भी थे। हलियापुर कस्बे में स्थित ढाबे के निकट पहुंचते ही अचानक एक ट्रक से उनका ऑटो टकरा गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अमर बहादुर को एंबुलेंस से कुमारगंज 100 बेड अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इनसेट-
गम में बदलीं बेटी की शादी की खुशियां
अमर बहादुर की पुत्री आंचल की शादी 21 नवंबर को तय है। उनके घर अमेठी के जामो से बरात आनी है। पिता अपनी पुत्री के विवाह की तैयारी में लगे थे। परिजनों ने बताया कि अमर बहादुर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पांच संतानें हैं। बड़ा पुत्र विनय, पुत्री आंचल, अंजली, अंशिका, साक्षी हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अमर बहादुर बुधवार भोर कुमारगंज मंडी से आलू लाने के लिए घर से निकले थे। परिवार में शादी की खुशियों की जगह गम का माहौल है।
November 13, 2026
सुल्तानपुर समेत पूर्वांचल की दीवारों पर रातों-रात लगे पोस्टर, लिखा- क्राइम कंट्रोल में भाजपा फेल
November 13, 2026
यूपी के सुल्तानपुर में सपा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए हैं। इसमें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर सरकार को फेल बताया गया है। सपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनूप संडा की ओर से सुल्तानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें […]
November 13, 2026
दीपावली और भैया दूज मनाने के बाद नौकरी और कामकाज पर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पुणे और बंगलूरू जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। ऐसे में यात्री विमानों का विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन महंगे टिकट उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। लखनऊ से पुणे जाने वाली […]
