शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से डॉ. अजय सिंह चौटाला लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:दिग्विजय सिंह चौटाला – Dr. Ajay Singh Chautala Will Contest The Lok Sabha Election From The Bhiwani-mahendragarh Constituency: Digvijay Singh Chautala

November 12, 2026


भिवानी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को भिवानी हलके में आयोजित दर्जनों कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि डाॅॅ. अजय सिंह चौटाला का भिवानी से सांसद रहना लोगों को याद आता है। क्योंकि आज भाजपा के राज में नौकरी ना के बराबर है। डाॅ. अजय सिंह चौटाला भिवानी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और फिर से भिवानी के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने भिवानी में 13 हजार नौकरियां दी थी। इतनी नौकरियां तो प्रधानमंत्री के क्षेत्र से भी इतनी नौकरी नहीं लगी होगी। भाजपा राज में आज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अंगूठा लगाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो राम के नाम को भी नहीं बख्शा, अब जनता का इनका राम के नाम पर वोटों की राजनीति का पता चल गया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग की नाकामी भाजपा सरकार की मंशा को साफ साफ दर्शाती है। सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है जवाब भाजपा देती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जब तक है भूपेंद्र है,तब तक नरेंद्र है। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भाजपा की बढ़िया सेटिंग है।

—————————————————————————————————————–

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा भाजपा हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढे

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के सीएम बन चुके हैं। इसीलिए भाजपा को अब हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढना चाहिए। भिवानी के भीम स्टेडियम के सुधार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दिये गए 50 करोड़ रुपये को दिग्विजय चौटाला ने ऊंट के मुंह में जीरा बताया और कहा कि भिवानी स्टेडियम के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये जारी होने चाहिए। साथ ही कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स भी गुजरात की बजाय हरियाणा में होने चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X