शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हमीरपुर सड़क हादसा:ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर – Hamirpur Violent Collision Between A Truck And A Motorcycle One Person Dead Another In Critical Condition
हमीरपुर

हमीरपुर सड़क हादसा:ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर – Hamirpur Violent Collision Between A Truck And A Motorcycle One Person Dead Another In Critical Condition

November 12, 2026


Hamirpur Violent collision between a truck and a motorcycle one person dead another in critical condition

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के फटन के पुल के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने हुई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर बाइक सवारों का टूटा हुआ हेलमेट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े नौ बजे मुस्करा बसवारी गांव के बीच फटन के पुल के पास यह दुर्घटना हुई। हुसैना गांव निवासी वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनका दूसरा भाई अवधेश (20) और चचेरा भाई विकास (30) पुत्र शिवदानी वर्मा किसी काम से बाइक पर मुस्करा गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे मुस्करा से गांव लौटते समय फटन के पुल से पहले उनकी बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X