शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र – Sisters Prayed For Their Brothers’ Long Life
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र – Sisters Prayed For Their Brothers’ Long Life

November 12, 2026


Sisters prayed for their brothers' long life

सरस्वतीनगर में भाई को तिलक करती बहन। परिजन

सरस्वतीनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनापन देखने को मिला। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X