शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बैतूल:कचरा डंप ग्राउंड में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर तक फैला जहरीला धुआं, घरों में कैद हुए लोग – Betul: Massive Fire Breaks Out At A Garbage Dump Site; Toxic Smoke Spreads Up To A Kilometer
बैतूल

बैतूल:कचरा डंप ग्राउंड में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर तक फैला जहरीला धुआं, घरों में कैद हुए लोग – Betul: Massive Fire Breaks Out At A Garbage Dump Site; Toxic Smoke Spreads Up To A Kilometer

November 12, 2026


Betul: Massive fire breaks out at a garbage dump site; toxic smoke spreads up to a kilometer

सांकेतिक

विस्तार

बैतूल जिले स्थित चिचोली नगर के वार्ड नंबर पांच में बने कचरा डंप ग्राउंड में देररात भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं तेजी से रिहाइशी इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सुबह तक सांस लेने में काफी परेशानी हुई। धुएं के असर से बचने के लिए नागरिकों को अपने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करने पड़े और पंखे चलाने पड़े।

दमकल की तैनाती और कारण

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रकाश देशमुख ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डंप ग्राउंड में जमा पटाखों के कचरे के कारण यह आग भड़की। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया और उसे वहां स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि डंप ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित करने के लिए जमीन का आवेदन किया गया है, लेकिन दो स्थानों के लिए दिए गए आवेदन निरस्त हो चुके हैं। इस कारण नई जमीन मिलने में रुकावट आ रही है।

पुरानी समस्या से परेशान लोग

स्थानीय नागरिकों के अनुसार नगर सीमा के भीतर शासकीय जमीन पर संचालित इस डंप ग्राउंड की समस्या काफी पुरानी है। लगभग एक साल पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम ने भी इस स्थल का निरीक्षण कर इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने भी जमीन चिह्नित कर डंप ग्राउंड को हटाने के आदेश जारी किए थे। क्षेत्रवासी जनसुनवाई में भी लगातार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X