शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:प्लाॅट में पराली जलाने में लगी आग, यूके लिप्टस के 650 पेड़ जले – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:प्लाॅट में पराली जलाने में लगी आग, यूके लिप्टस के 650 पेड़ जले – Unnao News

November 12, 2026


unnao news

बाग में जले यूके लिप्टस पेड़ देखते बाग मालिक। स्रोत स्वयं
– फोटो : 1

सफीपुर। आसीवन क्षेत्र के बारीथाना में पराली जलाने पर लपटों ने प्लॉट में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को चपेट में ले लिया। पीड़ित किसान के अनुसार करीब 500 पेड़ पूरी तरह जल गए। किसानों ने निजी संसाधनों पर आग पर काबू पाया। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

आसीवन थाना के गांव बारी थाना निवासी अब्दुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका और छोटे भाई मेराज अहमद का 12 बिस्वा का प्लॉट बारथाना चौराहे पर है। प्लॉट में चारों ओर सीमेंट वॉल कंपाउंड की चहारदीवारी है। उसी प्लॉट में करीब ढाई साल पुराने यूकेलिप्टस के 650 पेड़ हैं। प्लॉट के पास में डुबकू गांव निवासी युवक के खेत हैं। आरोप है कि मंगलवार को उसने धान की पराली जलाई। उसकी लपटों की चपेट में आकर प्लॉट में लगे यूके लिप्टस के पेड़ भी जल गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X