शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुलगाम हमला:गोली लगी… लड़खड़ाए, फिर उठे और खदेड़ दिए; फेरन पहनकर आए थे आतंकी, सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम – Kulgam Terror Attack Crpf Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
जम्मू

November 12, 2026

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई। डरपोक दोनों आतंकियों ने पहचान छिपाने के लिए पारंपरिक कश्मीरी लिबास ‘फेरन’ पहन रखा था। आतंकियों ने स्वचालित हथियारों को फेरन के अंदर छिपाया और वारदात से ठीक पहले बाहर निकाला।

दोपहर करीब 2:15 बजे सुरक्षाबल नाका चेकिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो आतंकी जंगल के रास्ते मीर बाजार के पास अखरन नौपोरा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सीआरपीएफ के नाके के बिल्कुल पास पहुंचते ही फेरन से स्वचालित हथियार निकाले और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot

कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान

आतंकियों का मकसद केवल हमला करना नहीं था, बल्कि सुरक्षाबलों को अचानक से भारी नुकसान पहुंचाकर उनके हथियार लूटना भी था। हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर एलजी मनोज सिन्हा ‘वेशी फेस्टिवल’ के उद्द्घाटन कार्यक्रम में थे।

Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot

कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान

सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आतंकियों की मंशा भीषण रक्तपात की थी, पर नाके पर तैनात जवानों ने गोलियां लगने के बावजूद जवाबी कार्रवाई से आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।

Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot

कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यदि नाके पर तैनात सुरक्षाबल इतने मुस्तैद न होते तो आतंकी किसी बड़े लक्ष्य को निशाना बना सकते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी के कारण आतंकियों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला और हताशा में उन्होंने नाके पर ही गोलियां चला दीं।

Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot

कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान

आईजी सीआरपीएफ ने घायल जवानों का हाल जाना

सीआरपीएफ के आईजी और कश्मीर के आईजीपी सुजीत कुमार ने जीएमसी अनंतनाग का दौरा कर घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उपचार की जानकारी ली। दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी दौरा किया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X