शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चमोली:कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल – Chamoli Pilgrim Numbers Surge At Badrinath Dham Ahead Of The Closure Of Its Portals Long Traffic Jams
चमोली

चमोली:कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल – Chamoli Pilgrim Numbers Surge At Badrinath Dham Ahead Of The Closure Of Its Portals Long Traffic Jams

November 12, 2026


Chamoli Pilgrim numbers surge at Badrinath Dham ahead of the closure of its portals long traffic jams

बदरीनाथ हाईवे पर जाम
ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने से अचानक यात्रा में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में बदरीनाथ में अधिकांश होटल फुल रहे। इधर, बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है और जाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है।

ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। हरियाणा के तीर्थयात्री वरुण, अनामिका और कुणाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे पीपलकोटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे।

चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू, पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X