Auraiya News:कंचौसी पहुंचने वाली ट्रेनें घंटों लेट – Trains Arriving At Kanchausi Are Hours Late

फोटो-01-ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवा
November 12, 2026

फोटो-01-ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवा
कंचौसी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के कारण कानपुर की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। श्रमशक्ति एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस व समर स्पेशल सहित अन्य ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर पांच से दस मिनट तक रुकने के बाद रवाना हुईं।
हादसे का असर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। फरक्का एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, फफूंद-कानपुर मेमू 15 मिनट, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू एक घंटे से अधिक, टूंडला-कानपुर मेमू 40 मिनट व कानपुर-इटावा मेमू करीब एक घंटे की देरी से कंचौसी स्टेशन पहुंची। भैया दूज के त्योहार पर घर से लौट रही महिलाओं और अन्य यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में काफी परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार के चलते ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनें खचाखच भरी होने के कारण यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी। ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुए हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ, इसके चलते कई ट्रेनें देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
November 13, 2026
रोते बिलखते परिजन – फोटो : amar ujala विस्तार औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के तेहराजपुर गांव निवासी 45 दिन के मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चे की जीभ में जन्मजात परेशानी थी। इसके उपचार के लिए 11 नवंबर को मुरादगंज के सरैया गांव स्थित एक बंगाली डॉक्टर […]
November 13, 2026
औरैया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-204 में नए मतदाताओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पात्र व छूटे मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं व आगामी अर्हता तिथि के पात्रों के नाम […]
