शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आगरा

Agra News:सास का संवरना पसंद नहीं तो किसी को घूंघट से परहेज – If One Dislikes A Mother-in-law Dressing Up, Another Might Take Issue With The Use Of A Veil

November 13, 2026


आगरा। 50 की उम्र में भी सास नई-नवेली दुल्हन की तरह सज-संवरकर रहती है। दोनों के बीच सजने-संवरने का कंपटीशन इतना बढ़ा कि पति-पत्नी के रिश्ते में गांठ पड़ गई। बहू ने ससुराल छोड़ दिया। परिवार परामर्श केंद्र में दूसरे मामला परंपरा और नई पीढ़ी की सोच का सामने आया, जहां बहू ने लंबा घूंघट करने से साफ इन्कार कर दिया।काउंसलर अब गृहस्थी बचाने के लिए समझाने में लगे हैं।

शाहगंज के रहने वाले युवक का विवाह मंटोला की युवती से हुआ था। शादी को महज दो महीने ही हुए थे कि रिश्ते में दरार पड़ गई। बहू मायके से लौटने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग के दौरान बहू ने आपत्ति जताई कि सास बहुत ज्यादा सजती-संवारती है और उम्र में काफी कम लगती है। वह सास की तरह सुबह से सज-संवरकर नहीं रहना चाहती है। पति इस पर टोकता है, मां से तुलना करने लगता है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाया।

दूसरा मामला एत्मादपुर की युवती का है। उसका विवाह कानपुर के युवक से 10 फरवरी, 2026 को हुआ था। शादी के बाद से ही घर में घूंघट प्रथा को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। युवती का कहना था कि वह शिक्षित है। लंबा घूंघट डालकर रहने को कहा जाता है। उससे घूंघट में घर का कामकाज नहीं होता है। वह इस तरह से नहीं रह सकता है। वहीं पति का कहना था कि वे ग्रामीण परिवेश में रहते हैं, जहां परंपरा के अनुसार घूंघट करना अनिवार्य है। इसी जिद के चलते मामला परामर्श केंद्र तक पहुंच गया।

छोटी-छोटी बातों और आपसी संवाद के कमी के कारण रिश्ते बिखर रहे हैं। दोनों मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजन को बैठाकर मनमुटाव को दूर कराने के प्रयास जारी हैं। – प्रीता, एसीपी कार्यालय, परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X