शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:त्योहारों के बाद बढ़ी भीड़, विलंब से चलीं ट्रेनें, यात्री हुए हलकान – Massive Crowds After The Festive Season, Delayed Trains Leave Passengers Distressed
बिजनौर

Bijnor News:त्योहारों के बाद बढ़ी भीड़, विलंब से चलीं ट्रेनें, यात्री हुए हलकान – Massive Crowds After The Festive Season, Delayed Trains Leave Passengers Distressed

November 13, 2026


Massive crowds after the festive season, delayed trains leave passengers distressed

नजीबाबाद स्टेशन पर चंदौसी -ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन पर उमड़ी भीड़। संवाद

नजीबाबाद। त्योहारों के बाद घरों को वापसी कर रहे यात्रियों को ट्रेनों के देरी से चलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने से अनेक यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।

दिवाली, भैयादूज आदि मनाकर घरों को वापसी कर रहे यात्रियों को भीड़ अधिक होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते अनेक बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में परेशानी हुई।

चंदौसी से ऋषिकेश के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार को काफी विलंब से नजीबाबाद पहुंची। दूसरी दिशा से भी ट्रेन विलंब से संचालित होने पर यात्री परेशान रहे।

दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून से सूबेदारगंज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस ट्रेन भी लगभग पौन से एक घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन विलंब से संचालित होने और भीड़ के चलते लंबी दूरी के यात्रियों को कष्ट भरे सफर के लिए विवश होना पड़ा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X