शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:छोटे रूट पर बस के फेरों की संख्या बढ़ाई – Increased The Number Of Bus Trips On Short Routes

November 13, 2026


नारनौल। करनाल में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए नारनौल डिपो की ओर से 8 बस भेजी गई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए बसों की मांग की सूचना डिपो प्रशासन को देर शाम तक भेजी गई। मांग अनुसार 9 बस भेजी गई और एक बस में लोगों की संख्या कम होने के चलते 8 बस करनाल के लिए रवाना की गई। वहीं 8 बस करनाल भेजने के लिए ग्रामीण व छोटे रूट पर संचालित बस की संख्या में कटौती की गई। त्योहारी सीजन में जिन ग्रामीण व छोटे रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन शुरू किया गया था, उनमें कटौती की गई। हालांकि बसों के फेरे बढ़ाने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि निर्धारित समय व रूट के अनुसार बस का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा। जिन छोटे व ग्रामीण रूट पर बस की संख्या में कटौती की गई, उन पर रूट पर बस के फेरों की संख्या को बढ़ा दिया गया ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X