शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:नयागांव में छठ पूजा महापर्व की तैयारियां शुरू – Preparations For The Grand Chhath Puja Festival Begin In Nayagaon

November 13, 2026


सिंघादेवी नए पुल के पास होगा आयोजन, सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन से मांगा सहयोग

नयागांव। छठ पूजा महापर्व को लेकर नयागांव में धार्मिक माहौल बनने लगा है। बिहार सभा नयागांव की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी सिंघादेवी नए पुल के पास छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में बिहार सभा के सदस्यों ने नगर परिषद प्रधान सुरिंदर कौशिक बबल से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। नगर प्रधान ने आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने नयागांव पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। एसएचओ ने उचित सुरक्षा प्रबंध करने का आश्वासन दिया। नगर परिषद के ईओ कार्यालय को भी आमंत्रित किया गया।

इस मौके पर अनिल मंडल, गोविंद पासवान, पूरण पासवान, रामप्रीत पासवान, दलीप मंडल, सुरेश भंडारी, श्रवण भंडारी और प्रकाश पासवान मौजूद रहे। समिति ने लोगों से स्वच्छता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X